धोती पहने किसान को प्रवेश न देने वाले बेंगलुरु के मॉल को कर न चुकाने पर किया गया सील
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के आदेश पर करीब ₹1.78 करोड़ के संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर बेंगलुरु में जीटी मॉल को सील कर दिया गया है। गौरतलब है, हाल ही में धोती पहनकर बुज़ुर्ग किसान को सुरक्षाकर्मियों ने जीटी मॉल में प्रवेश करने से मना किया था। वहीं, आक्रोश के बाद मॉल के मालिक ने माफी मांगी थी।