राइस यूनिवर्सिटी और ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने सेल्यूलोज़ को अलाइंड पैटर्न में विकसित करने के लिए बैक्टीरिया को गाइड करके एक सुपरमटीरियल बनाया है। इससे बनीं शीट कुछ धातुओं और कांच जितनी ही मज़बूत हैं और पारदर्शी, मोड़ने योग्य व ईको-फ्रेंडली होने के कारण उनसे बेहतर हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि ये शीट ऊष्मा को अवशोषित कर सकती हैं।