पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ संजय मांजरेकर ने कहा है कि एमएस धोनी आईपीएल में क्रिकेटर से ज़्यादा एक ब्रैंड के तौर पर खेल रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अगर धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे हैं तो उन्हें कप्तान (सीएसके का) होना चाहिए...अभी उनका कम इस्तेमाल हो रहा है।" धोनी ने आरसीबी के खिलाफ नौवें नंबर पर बल्लेबाज़ी की थी।