धोनी के आसपास डेब्यू करने वाले 5 स्टार्स आज कहां हैं? जानिए उनकी स्थिति
धोनी के दिसंबर-2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू से पहले दिनेश कार्तिक और जोगिंदर शर्मा भारतीय टीम में शामिल थे। दिनेश अब कमेंट्री के साथ टी20 लीग खेलते हैं और जोगिंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं। सुरेश रैना और श्रीसंत आईपीएल व अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कमेंट्री करते हैं। वहीं, वेणुगोपाल राव को आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेट निदेशक बनाया गया।