धोनी के जन्मदिन पर FIFA वर्ल्ड कप का 'थाला फॉर अ रीज़न' पोस्ट वायरल

FIFA वर्ल्ड कप-2026 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार को एमएस धोनी के 45वें जन्मदिन पर एक पोस्ट किया जिसमें लियोनेल मेसी, कियान एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड की तस्वीर थी। उस पोस्ट के समय गोल्डन बूट की दौड़ में ये तीनों सात गोल के साथ बराबरी पर थे। FIFA ने लिखा, "7 गोल। थाला फॉर अ रीज़न...हैप्पी थाला डे।"