inshorts

धोनी के नए घर का क्यों बदला गया डिज़ाइन? जानें क्या है वजह

महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित नए घर का डिज़ाइन निर्माण नियमों के कारण बदल दिया गया है। शुरुआत में तीन मंज़िला घर बनाने की योजना थी लेकिन ज़मीन कृषि श्रेणी में होने के चलते रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण ने केवल 7 मीटर ऊंचाई की मंज़ूरी दी है। अब घर ग्राउंड फ्लोर और एक मंज़िल यानी G+1 मॉडल पर बनेगा।