धोनी को प्रभावित करने वाले 17 वर्षीय आयुष मात्रे को सीएसके ने ट्रायल्स के लिए बुलाया

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 17 वर्षीय आयुष मात्रे को ट्रायल के लिए बुलाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी और फ्रेंचाइज़ी के टैलेंट स्काउट्स आयुष की बल्लेबाज़ी से प्रभावित हुए थे। आयुष ने इसी सीज़न में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया है।