धोनी की बेटी ने बताया, वह बड़ी होकर क्या बनना चाहती हैं
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 10-वर्षीय बेटी ज़ीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि वह बड़ी होकर क्या बनना चाहती हैं। ज़ीवा ने कहा कि वह एक 'नैचुरलिस्ट' बनना चाहती हैं। इस पर सवाल पूछने वाले शख्स ने कहा, "आप पर्यावरण के लिए काम करना चाहती हैं...बहुत अच्छा।"