धोनी की वजह से मेरे खेल में बहुत सुधार आया है, हमेशा उनका फैन रहूंगा: शिवम दुबे
भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि अगर वह किसी को जज करते हैं या कुछ बोलते हैं तो उस खिलाड़ी का आत्मविश्वास ज़मीन से आसमान पर पहुंच जाता है। शिवम ने कहा, "धोनी की वजह से मेरे खेल में बहुत सुधार और बदलाव आया है। मैं हमेशा उनका फैन रहूंगा।"