धोनी क्यों नहीं रखते मोबाइल फोन? राजीव शुक्ला ने बताई वजह

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी एक सिद्धांतवादी इंसान हैं और वह अपनी ज़िम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहते हैं इसलिए वह मोबाइल फोन भी नहीं रखते। उन्होंने कहा, "यह उनका नेचर है...चयनकर्ताओं को भी परेशानी होती थी कि उनसे कैसे संपर्क करें...उनमें कोई छिछोरापन नहीं है।"