एमएस धोनी ने अपने 25-वर्षों के क्रिकेट करियर में बतौर गेंदबाज केवल 2-विकेट लिए हैं। उनका पहला विकेट 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के ट्रैविस डाउलिन (14-रन) का था, जिन्हें उन्होंने जोहान्सबर्ग में बोल्ड किया था। दूसरा विकेट उन्होंने उसी साल नागपुर में चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान इंडिया ब्लू की ओर से खेलते हुए ऋद्धिमान साहा (1-रन) का लिया था।