धोनी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कुत्ते को खिलाया खाना, CSK ने शेयर किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक कुत्ते को खाना खिलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कई यूज़र्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है, आईपीएल 2025 में सीएसके अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।