धोनी ने बताया किन गेंदबाज़ों के खिलाफ उन्हें बल्लेबाज़ी करना लगता है मुश्किल
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक कार्यक्रम में पूछा गया 'आपको किस गेंदबाज़ के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना सबसे ज़्यादा मुश्किल लगा है?' इस पर धोनी ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का नाम लिया। गौरतलब है कि आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन दोनों कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हैं।