क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के कार्यक्रम से धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी संग एक दम मगन होकर 'तू जाने ना' गाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "पहली बार धोनी को गाना गाते हुए देख रहा हूं।" अन्य यूज़र ने लिखा, "कैप्टन कूल।"