पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बल्लेबाज़ शशांक सिंह ने एक पॉडकास्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा है कि उनमें बिल्कुल घमंड नहीं है, वह नॉर्मल तरीके से बात करते हैं। उन्होंने कहा, "धर्मशाला में हम उनके कमरे में मिले थे। वह मेरा नाम जानते थे और यह मेरे लिए बड़ी बात थी...उनसे बात करके अच्छा लगा।"