इटरनल हार्ट केयर सेंटर ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉक्टर राजीव गुप्ता के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने के बाद शुरुआती हफ्तों में हृदय गति धीमी, ब्लड प्रेशर स्थिर और रक्त में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड कम हो जाता है। 2 साल बाद आर्टरी वॉल्स की परत चिकनी हो जाती है। तीसरे-पांचवें वर्ष के बीच आर्टरी वॉल्स की सूजन में 90% कमी आती है।