धीरेंद्र को भी धक्का देकर मोक्ष दिलाने को तैयार हैं: कुंभ भगदड़ पर बयान को लेकर शंकराचार्य
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान 'जो गंगा किनारे मरेगा वह मोक्ष पाएगा' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इन्हीं का मोक्ष करवा दो, अगर वह तैयार हों तो हम अभी धक्का मारकर उनका मोक्ष कराने को तैयार हैं। मोक्ष हो गया है ऐसा बोलना बहुत आसान है।"