छतरपुर (मध्य प्रदेश) में बागेश्वर धाम पीठ से ओरछा के लिए शुरू की गई हिंदू एकता पदयात्रा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को भी शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा है, "मुस्लिम आएं तो वेलकम, नहीं आएं तो भीड़ कम।" उन्होंने कहा, "इस देश में जितने भी मुसलमान हैं, वे सब कन्वर्टेड मुसलमान हैं।"