कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है, "हम दक्षिणा लेते हैं, यह लेना बुरा नहीं है।" उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल कैंसर हॉस्पिटल, सामूहिक कन्या विवाह, अन्नपूर्णा और गरीब बेटियों के विवाह में होता है। उन्होंने बताया, "हमारा बुंदेलखंड बहुत पिछड़ा हुआ है, हम वहां विकास करना चाहते हैं। इस साल 251 लड़कियों का विवाह करा रहे हैं।"