धैर्य रखें, 12 बजे तक आपको सारी खबर मिल जाएगी: बजट को लेकर सवाल पर वित्त राज्यमंत्री

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बजट 2025-26 को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा है, "धैर्य रखें, 12 बजे तक आपको सारी खबर मिल जाएगी।" दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले सीतारमण और पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की है।