ध्रुव जुरेल अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलता है तो हैरानी होगी: टिम पेन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को लेकर कहा है, "पिछले कुछ महीनों में भारत की बल्लेबाज़ी जैसी रही है उसे देखते हुए अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलता है तो हैरानी होगी।" जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मेलबर्न में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 80 और 68 रन की पारियां खेली थीं।