ध्रुव जुरेल के छक्के के बाद गेंद ढूंढते दिखे सूर्यकुमार यादव
गुरुवार को आईपीएल 2025 के मैच में आरआर के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल के छक्के के बाद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव फोटोग्राफर्स के साथ गेंद ढूंढते दिखे। सूर्यकुमार गेंद ढूंढने में इतने मशगूल हो गए कि उन्हें यह ध्यान ही नहीं रहा कि गेंदबाज़ ने दूसरी गेंद ले ली है। मैच में एमआई ने आरआर को 100 रनों से हराया।