ध्रुव जुरेल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 88-रन बनाए। उन्होंने पहले टेस्ट में 78-रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह न्यूज़ीलैंड में टेस्ट में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए एक से अधिक अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले एमएस धोनी और किरण मोरे ने यह उपलब्धि हासिल की थी।