inshorts

धड़कते दिल का रोबोट की मदद से हुआ ऑपरेशन; न सीना काटा, न धड़कन रोकी गई

मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में दो सर्जन ने एकसाथ पांच रोबोटिक आर्म की मदद से धड़कते दिल की TECAB सर्जरी की है। सामान्य बाईपास सर्जरी में सीने की हड्डी काटकर ऑपरेशन होता है, इसके बाद हड्डी को स्टील वायर से जोड़ा जाता है जबकि TECAB सर्जरी में सीने में 4-छोटे छेद कर उनके ज़रिए रोबोटिक उपकरण अंदर पहुंचाकर ऑपरेशन होता है।