भोपाल (मध्य प्रदेश) में लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करते हुए पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के फ्लैट समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। बकौल रिपोर्ट्स, फ्लैट से ₹26 लाख कैश, करीब ₹3 करोड़ का सोना, करीब ₹4 लाख की चांदी, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज़ और निवेश संबंधी कागज़ बरामद हुए हैं।