इस साल धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की खरीदारी में पिछले साल के मुकाबले 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। IBJA के मुताबिक, इस दौरान लोगों ने करीब ₹72,000 करोड़ का 52 टन सोना खरीदा। दरअसल, सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर करीब ₹1.8 लाख से घटकर ₹1.42 लाख/10 ग्राम पर आने से ग्राहकों को खरीदारी का मौका मिला।