धनतेरस पर खरीदना है सोना? ठगी से बचने के लिए इन बातों को गलती से भी न करें इग्नोर

धनतेरस पर कई लोग सोना खरीदते हैं। खरीदारी करते समय लोगों को सोने का भाव चेक करना चाहिए और इस पर बीआईएस का लोगो, कैरेट की जानकारी, यूनिक HUID नंबर, जौहरी का मार्क और टेस्टिंग सेंटर का निशान होना चाहिए। इसके अलावा, मेकिंग और वेस्टेज चार्ज को समझें, बिल में मेंशन जीएसटी को देखें और बाय-बैक पॉलिसी को समझें।