धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के साथ झाड़ू खरीदने का भी महत्व माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर लाने से लोगों के घर में साल भर बरकत रहती है और कभी धन की कमी नहीं होती।