जीएसटी सुधारों का सकारात्मक असर धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में दिखा। वाहन डीलरों के संगठन एफएडीए के उपाध्यक्ष साई गिरिधर ने 'बिज़नेस स्टैंडर्ड' से कहा, "उद्योग ने पहली बार 1 दिन में 1,00,000 से अधिक वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार किया...यह....अब तक का सबसे अच्छा धनतेरस था।" गौरतलब है, जीएसटी सुधार के बाद कार कंपनियों ने कीमतें घटाई थीं।