धनतेरस पर शातिर औरतों ने दुकान में नकली से बदले असली ज़ेवर; सीसीटीवी से खुल गई पोल
धनतेरस पर दिल्ली के एक ज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं ने बेहद सफाई से नकली अंगूठी के बदले असली धातु की अंगूठी बदल ली। दुकान में भीड़ की वजह से महिलाओं की करतूत उस दिन छिप गई लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज से उनकी पोल खुल गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।