शेयर मार्केट में धनतेरस के दिन ही दिवाली, सेंसेक्स में 1718 अंकों की तेज़ी

धनतेरस के दिन कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाज़ार में जोरदार तेज़ी दिखी। सेंसेक्स 1718 अंक (2.17%) उछलकर 81,028 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 493 अंक बढ़कर 25,030 पर बंद हुआ। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 6% से अधिक चढ़े जबकि ICICI बैंक, HDFC बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक में भी बड़ी तेज़ी दर्ज की गई।

Load More