धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितना गिरा दाम

लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे सोने की कीमत में शनिवार को धनतेरस पर ₹2,400/10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई और अब 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,32,400/10 ग्राम रह गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत ₹3,200 चढ़कर ₹1,34,800/10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, चांदी का दाम ₹7,000 गिरकर ₹1,70,000/किलोग्राम रह गया है।