धनतेरस से एक दिन पहले दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भीषण जाम देखने को मिला है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद से भीषण जाम लगने के वीडियो और फोटो सामने आए हैं। धनतेरस और दिवाली के मौके पर दूसरे शहरों में रहने वाले कई लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं जिसके चलते सड़कों पर भारी भीड़ हो गई है।