धनतेरस से पहले भारतीय शेयर बाज़ार रिकॉर्ड तोड़ तेज़ी के साथ कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 700 अंक चढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 84,162 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी-50 भी बड़ी तेज़ी के साथ 25,776 के नए 52-वीक हाई तक चढ़ा। इसके साथ, सेंसेक्स ने 4-महीने में पहली बार 84,000-का मार्क क्रॉस किया।