धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल
बुधवार को MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में ₹3,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक की तेज़ी आई और यह बढ़कर ₹1,42,800/10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव भी ₹7,000/किलोग्राम से अधिक उछलकर ₹1,86,885/किलोग्राम हो गया। डॉलर में कमज़ोरी और अमेरिकी ट्रेज़री बॉन्ड की यील्ड घटने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है।