धमकियों को गंभीरता से लेते हैं: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की संसद पर हमले की धमकी पर केंद्र
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा भारतीय संसद पर हमले की धमकी दिए जाने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है, "हम धमकियों को गंभीरता से लेते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं ऐसे चरमपंथियों को...महत्व नहीं देना चाहता...जो धमकियां देकर कवरेज पाते हैं।" बकौल बागची, भारत ने इस मामले को अमेरिका व कनाडा के सामने उठाया है।