धर्मेंद्र प्रधान की 'GMT की जगह महाकाल स्टैंडर्ड टाइम' वाली बात पर विपक्ष ने कसा तंज़
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) की जगह 'महाकाल स्टैंडर्ड टाइम' स्थापित करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भूमध्य-कर्क रेखा मिलती हैं और प्राचीन समय में यहीं से समय की गणना होती थी। इसपर तंज़ कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी समय का मानक भी बदलना चाहती है।