धर्म आधारित आरक्षण संविधान का उल्लंघन है: कर्नाटक सरकार के फैसले पर RSS

सरकारी टेंडर्स में मुसलमानों को 4% आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को कहा कि संविधान धर्म आधारित कोटा की इजाज़त नहीं देता। उन्होंने कहा, "संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया है...ऐसा करने वाला कोई भी व्यक्ति संविधान निर्माता के खिलाफ जा रहा है।"