धर्म बदलने या दूसरी जाति में शादी करने से व्यक्ति की जन्मजात जाति नहीं बदलती है: हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी/एसटी ऐक्ट से जुड़ी एक आपराधिक अपील को खारिज करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन या दूसरी जाति में विवाह करने से व्यक्ति की जन्मजात जाति नहीं बदलती है। अपीलकर्ताओं ने कोर्ट में दलील दी थी कि शिकायतकर्ता जन्म से अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है लेकिन जाट-समुदाय में शादी करने से उसकी जाति बदल गई है।