धर्मगुरु ने बताया इस्लाम में मर्दों को क्यों सोना पहनने की होती है मनाही?

अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया है कि इस्लाम में मुस्लिम मर्दों के लिए सोना और रेशम पहनना हराम माना गया है। उन्होंने आगे कहा कि सोना और रेशम पहनने से मर्दों में घमंड और दिखावे की ख्वाहिश पैदा होती है और इस्लाम सादा मिज़ाजी और विनम्रता को तरजीह देता है।