धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखाई देता है आसमान?
धरती से देखने पर आसमान नीला और अंतरिक्ष से काला दिखाई देता है। आसमान का रंग सूर्य के प्रकाश के पृथ्वी के वातावरण से गुज़रने पर निर्भर करता है और नीला-बैंगनी रंग सबसे अधिक बिखरता है और हमारी आंखें नीले रंग को देख पाती हैं। अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसा वायुमंडल नहीं है जो सूर्य की रोशनी को बिखेर सके।