धरती पर हर इंसान की तुलना में हैं 2.5 मिलियन चींटियां: नया अध्ययन

एक नए अध्ययन में बताया गया है कि धरती पर लगभग 20 क्वाड्रिलियन (20 के बाद 15 शून्य) चींटियां हैं। इस गणना के मुताबिक, वर्तमान में धरती पर हर इंसान की तुलना में 2.5 मिलियन (25 लाख) चींटियां हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पर मौजूद सभी चींटियों का संयुक्त भार 12 मेगा टन कार्बन के बराबर है।