धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती: उदयपुर में शख्स की हत्या पर राहुल गांधी

बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने वाले एक शख्स की उदयपुर (राजस्थान) में गर्दन काटकर की गई हत्या पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती।" राहुल ने कहा, "उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से बेहद स्तब्ध हूं...इस हैवानियत से आतंक फैलाने वालों को...तुरंत सख्त सज़ा मिले।"