inshorts

धर्मशाला में टूटा भारी बारिश का 64 साल का रिकॉर्ड, 12 घंटों में 333 एमएम बारिश हुई दर्ज

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में भारी बारिश का पिछले 64 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक 12 घंटों के भीतर धर्मशाला में 333 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 6 अगस्त 1958 को 24 घंटों में 316 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।