भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भारतीय ओपनर शिखर धवन के बैटिंग स्टांस की नकल करते नज़र आ रहे हैं। कोहली ने धवन को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, "शिखी, यह कैसी है?" इंस्टाग्राम पोस्ट पर धवन ने प्रतिक्रिया देते हुए कई सारी हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया।