न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार को दूसरा वनडे बारिश के चलते रद्द होने के बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन को बाहर किए जाने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि छठे गेंदबाज़ की ज़रूरत के कारण दीपक हुड्डा को सैमसन पर तरजीह दी गई। भारत पहले वनडे में 5-गेंदबाज़ों के साथ खेला था।