पंजाब पुलिस ने अगस्त में एसआई के 560 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा को धांधली के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आदेश पर रद्द कर दिया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द होगी। यह परीक्षा पंजाब पुलिस के जांच, ज़िला, सशस्त्र पुलिस व खुफिया विभाग में भर्ती के लिए थी।