धारा 144 पांच लोगों को रोकती है, हम केवल 3 लोग जा रहे हैं: लखीमपुर जाने को लेकर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज वह 2 मुख्यमंत्रियों को साथ लेकर लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) जाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि धारा 144 पांच लोगों को रोकती है, यह 3 लोगों पर लागू नहीं होती। बकौल राहुल गांधी, "विपक्ष का काम दबाव बनाना होता है। जब हम दबाव बनाते हैं तो कार्रवाई होती है।"