धार्मिक नेता ने कहा- गांधी की हत्या करने के लिए मैं गोडसे को नमस्कार करता हूं; एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद धार्मिक नेता कालीचरण महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, कालीचरण महाराज ने कहा था, "गांधी की हत्या करने के लिए मैं नाथूराम गोडसे को नमस्कार करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्यानाश कर दिया।"