ऐरिज़ोना (अमेरिका) में पकड़े गए 46-वर्षीय धार्मिक नेता सैमुअल रैपिले बेटमैन पर अपनी ही किशोरी बेटी से शादी करने और 20 'पत्नियां' रखने का आरोप है। इनमें से अधिकतर की उम्र 15 साल से कम है और सबसे कम उम्र की लड़कियां 9 साल की हैं। उसे लड़कियों की तस्करी को लेकर सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।